शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार और अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अपहरण के मामले में दर्ज कांड के अभियुक्त शाहपुर के जीउत धानुक, मारपीट एवं हत्या का प्रयास करने के मामले में दर्ज कांड के अभियुक्त ललन यादव और एक वारंटी दिलीप साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


