
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी।सामाजिक संस्था नई आशा की ओर से रविवार को शहर के जवाहर टोला एवं शीतल टोला में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम कुनू सिंह के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को लाभ मिला। कंबल पाकर लाभुकों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करना मानवता का सच्चा रूप है और इस तरह के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस अवसर पर कुंदन कुमार सिंह, अमन बिहारी, जय प्रकाश सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही। नई आशा संस्था द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।
