RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार )08 मई।प्रशांत कुमार सी.एच. जिला पदाधिकारी, नवादा की अध्यक्षता में मंगलवार को डीआरडीए सभागार में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति, टीकाकरण, आकांक्षी जिला, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, डेवलपमेंट पार्टनर, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केन्द्र एवं विभिन्न स्तर के अस्पताल तथा अन्य सभी मापदंडों की समीक्षा किया गया। उन्होंने एएनसी जॉच की समीक्षा के दौरान पाया कि बीसीएम हिसुआ और बीसीएम रजौली के द्वारा गर्भवती महिलाओं का जांच का कार्य बहुत ही कम किया गया है। जिसको लेकर जिला पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण के साथ वेतन बंद करने का दिया निर्देश। बीसीएम रजौली का कार्य संतोषप्रद नहीं रहने के कारण उन्हें कार्य में सुधार लाने के लिए एक महीने का समय दिया गया। यदि एक महीने में कार्य में सुधार नहीं लाया जायेगा तो इन्हें हटाने का प्रस्ताव भेज दिया जायेगा। एमओआईसी को इसपर विशेष ध्यान देने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बीसीएम, बीएचएम और एमओआईसी के साथ में प्रत्येक हप्ते कार्य प्रगति के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने लक्ष्य के अनुसार कार्य का निष्पादन करने का दिया निर्देश और कहा कि कार्य में शिथिलता कतिपय बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दिये गए निर्देश के अनुसार कार्याें का सम्पादन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक भी गर्भवती महिला एएनसी जॉच से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी में कार्य अपडेट रहना चाहिए। औचक निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने पर बख्से नहीं जायेंगे।
09 मई 2024 को सभी पीएचसी में कैम्प लगाकर गर्भवती महिलाओं की होगी जॉच। जिसके लिए तैयारी पूर्णरूपेण कर लेंगे। आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। जांच की सभी तैयारियां कैम्प में रहेगी। कैम्प में डॉक्टर्स भी उपस्थित रहेंगे। उस दिन ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का जॉच किया जायेगा। जिलाधिकारी ने डेवलपमेंट पार्टनर से अपेक्षा किया कि खासकर पिछड़े क्षेत्रों में वर्क आउट करेंगे। अपना रणनीति बनाकर एनएनसी जॉच के लिए जायेंगे और वहां के लोगों को जागरूक करेंगे।

Related posts

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट:डेनमार्क के अनुभव से राजस्थान को मिलेगी जल प्रबंधन में नई दिशा :जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल बोल्किया से मुलाकात की।

rktvnews

18वीं लोक सभा के चौथे सत्र की कार्य उत्पादकता लगभग 118 प्रतिशत रही: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

राजस्थान:चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 जून 25

rktvnews

झारखंड में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम।

rktvnews

Leave a Comment