RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :भाजपाइयों ने दिखाया दुर्गा राज पर विश्वास,दुबारा सौंपी जिले की कमान।

जिला कार्यालय में जिला चुनाव प्रवेक्षक सह मंत्री संतोष सिंह ने की घोषणा।

पूरे जिले से नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को दी गई बधाई।

सुशील कुमार मोदी जयंती सेवा ,सप्ताह के तहत जिला कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के जयंती के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधान पार्षद जीवन कुमार,जिला चुनाव प्रभारी रूप नारायण मेहता, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, भाजपा नेता संजय टाईगर, मिथलेश कुशवाहा, कौशल विद्यार्थी, प्रेम रंजन चतुर्वेदी सहित नेतागण और कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया ।
मंच पर आसीन नेताओ ने  सुशील कुमार मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि सभा के बाद संगठन महापर्व का अति महत्वपूर्ण बैठक हुआ।कार्यक्रम का संचालन ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया। संगठन महापर्व बैठक में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह चुनाव प्रवेक्षक के रूप मे बैठक मे शामिल हुए। जिला चुनाव प्रभारी रुप नारायण मेहता के अनुशंसा से चुनाव पर्यवेक्षक बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह ने सर्वसम्मति से नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के रूप मे दुर्गा राज को दोबारा दायित्व दिया गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही सभा मे उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं में दुर्गा राज को बधाई देने के लिए होड़ मच गया।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के रूप मे दोबारा दुर्गा राज के बनने पर सभी मंडल अध्यक्ष और जिला के कार्यकताओ को धन्यवाद देते हुए जिलाध्यक्ष को माला और अंगवस्त्र पहना कर बधाई दी।
जिला भर के नेताओ ओर कार्यकताओ ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम मे प्रदेश नेतागण,जिला के पदाधिकारीगण,मंडल अध्यक्ष पदाधिकारीगण और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

राष्ट्रपति ने हिसार में ब्रह्माकुमारी के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान व रौशनी से जगमग हुए शिवालय।

rktvnews

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महागठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ निकाला धिक्कार मार्च!जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

उज्जैन:गंभीर बांध सहित ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों के गहरीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता: 270 करोड़ रुपये की लागत वाले 6 मेगावाट मध्यम गति के समुद्री डीजल इंजन के डिजाइन और विकास के लिए परियोजना स्वीकृति आदेश पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

Leave a Comment