RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : इंडिया गठबंधन के समर्थन में विधायक अजीत कुमार सिंह ने कई गाँवों में किया जनसंपर्क।

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगते भाकपा (माले) के डुमराॅव विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 मई। आरा लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के भाकपा (माले) के प्रत्याशी का सुदामा प्रसाद को चुनाव में विजय दिलाने के लिए डुमराॅव विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के शाहपुर, वीरपुर, तीयर, करखियाॅ, महुऑव, बिहिया तथा कटेंया आदि गाॅव में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान, किसान, महिला और पूरूष शामिल थे। जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए डुमराॅव विधायक डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष का देने का वादा करने वाले मोदी जी ने लाखों लोगों की नौकरी छीन ली। शैक्षणिक संस्थाओं की फीस में बेतहाशा वृद्धि कर गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के संविधान और लोकतंत्र को खतम करने पर आमदा हैं। उन्होंने देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पैसा और पसीने के बीच की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से केंद्र की तानाशाह मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- विभिन्नता में एकता का मिल रहा संदेश, सोनिया शर्मा, भावना शर्मा और सांवरमल ने जीती ईनाम राशि।

rktvnews

3 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे 5.91 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 87.36 करोड़ रूपए का सीधा हस्तांतरण!जिला कलक्टर ने की 3 जुलाई को होने वाले जिला स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:लाचार और कमजोर लोगों को बीच रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटा कंबल।

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के बैंक शाखा, विद्यालय, मतदान केंद्र व ग्रीमीन क्षेत्र समेत अन्य जगह चलाया गया जागरुकता अभियान।

rktvnews

उज्जैन:अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग उज्जैन की एक और बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment