RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन।

लोकमाता देवी अहिल्या बाई के शौर्य की प्रतीक तलवार का किया पूजन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)12 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पर्व अवसर पर महेश्वर के शस्त्रागार में शस्त्र-पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या बाई के वंशज श्री यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से अभिनन्दन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Related posts

बागपत में SIR अभियान जोर पर, 98.91% मतदाताओं तक पहुँचे गणना प्रपत्र।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दादी रतन मोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

गिरीडीह:जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला आधार निगरानी समिति से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने अगिआंव विधानसभा के लिए किया नामांकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवरोज़ पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “स्वच्छता जागरूकता अभियान” का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment