RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।27 जून को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक अमीरचंद कन्या मध्य विद्यालय जेल रोड आरा में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता कृष्ण सिंह बिमल ने एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने की। बैठक में विभिन्न प्रखंडों के शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि 28 जून 2024 को शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी,भोजपुर से संघ की शिष्टमंडलीय वार्ता की जाएगी।
23 जून 2024 को पटना में राज्यस्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिले में संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की तैयारी।
पूर्व में आंदोलन के क्रम में विभाग द्वारा दमनात्मक कार्रवाई करते हुए वेतन की कटौती के मामले में उच्च न्यायालय पटना में चल रहे मुकदमे पर विचार विमर्श किया गया।
इसके साथ हीं जिले के आरा और अगियाँव प्रखंड को छोड़कर कोषागार चयनित नियोजित शिक्षकों के 15% एरियर के भुगतान नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
गड़हनी प्रखंड के कोषागार एवं नन कोषागार नियोजित शिक्षकों के मकान किराया भत्ता एवं जिले के सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी,भोजपुर से वार्ता करने की चर्चा की गई।

Related posts

देवघर:चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

पटना:गिरते भूजल स्तर तथा हीट वेव को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली में हुई बैठक।

rktvnews

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का 76 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास आयोजित!युवा नेता सोनू राय के नेतृत्व में मिठाइयां और फलों का वितरण।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण।

rktvnews

गोपालगंज जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कोचिंग संचालकों संग की बैठक!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment