RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर रोड सेफ्टी रोज ऐट रोड और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 जनवरी। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिडीह, संतोष कुमार एवं डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में बगोदर एवं योगीटांड़ में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर गिरिडीह में रोड सेफ्टी रोज ऐट रोड और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। और साथ में हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में भी जागरूक किया और बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। सभी लोगो के बीच माला, गुलाब, रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक और रोड़ सेफ्टी पम्पलेट कि भी वितरण कि गई। साथ में सभी लोगो को रोड सेफ्टी का शपथ दिला कर यातायात नियमों को पालन की अपील की गयी। इसके साथ ही लोगों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। हेलमेट पहनने के फायदे से अवगत कराते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति सजग किया गया। बताया गया कि सवारी करते समय दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होता है, क्योंकि दुर्घटना के समय चालक व साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगने का खतरा बराबर रहता है। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार का नशा का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। लोगों को प्रेरित किया गया कि वाहन सदैव निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। बताया गया कि जल्दीबाजी में वाहनों को ओवर टेक करने की कोशिश न करें।

Related posts

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मॉब लिंचिंग के पीड़ितों तथा झारखण्ड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के शिकार युवाओं के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 4-4 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।

rktvnews

लखीसराय: बिंदु को मिला जीविका का सहारा,प्रकृति प्रेम को बनाया व्यवसाय,नर्सरी से मिला आर्थिक संबल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 जून 25

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन माझी परगना महाल के 14वें महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान: अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास पर खरी उतरेगी दरगाह सम्पर्क सड़क पुलिस चौकी-विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

गढ़वा:राज्य स्थापना दिवस 2025 एवं “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार 2025” के होने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment