RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आयुक्त ने की बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा।

RKTV NEWS//दरभंगा(बिहार )30 अगस्त।आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा प्रमंडल में मतदान केंद्रों,अर्धसैनिक बलों के अवसान स्थल,मूलभूत सुविधाओं, वाहनों और कार्मिकों की आवश्यकता और उपलब्धता को लेकर आयुक्त कौशल किशोर द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।
आज बैठक में दरभंगा,मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस),जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिये।
बैठक के दौरान आयुक्त कौशल किशोर ने निर्वाचन कार्यों को सुचारु संचालन के लिए मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने अर्धसैनिक बलों के आवासन स्थल पर सभी प्रकार का मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया।
समीक्षा के क्रम में पता चला कि समस्तीपुर जिले के कतिपय आंगनवाड़ी केंद्रों पर शौचालय नहीं है।
आयुक्त ने डीपीओ आईसीडीएस समस्तीपुर को ग्रामीण विकास विभाग से समन्वय कर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र पर पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था नहीं है जल्द से जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी से कार्मिकों की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया। सभी संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्मिकों की संख्या पर्याप्त है।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा यथा-पेयजल,शौचालय,पहुंच पथ, बिजली, रैम्प आदि उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। इसमें लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मधुबनी द्वारा बताया गया कि मूलभूत और आधारभूत सुविधा से वंचित सभी मतदान केंद्रों पर सात दिनों में सभी कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मतदान केंद्रों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस दरभंगा को आंगनबाड़ी केंद्रों पर रैम्प,पेयजल,बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा द्वारा बताया गया कि मतदान केंद्रों पर कार्य चल रहा है दो से चार दिनों में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा को अनुसूचित जाति दरवाजा मतदान केंद्र का फोटो मंगवाने का निर्देश दिया एवं मतदान केंद्र का निरीक्षण करने को भी कहा।
सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 20-25 के लिए ससमय सभी तैयारियां को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी निर्वाचन के दौरान पूरी तरह से सक्रिय रहने और सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या कमी न हो,इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।
बैठक के बाद सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों को शीघ्रता से पूरा करने और चुनावी प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार,उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा प्रमंडल दरभंगा अविनाश चंद्र, संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार दरभंगा प्रमंडल दरभंगा मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह ने भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में ऊर्जा अनुसंधान के लिए नए अंतःविषय केंद्र (आईसीईआर) भवन का शिलान्यास किया।

rktvnews

राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल।

rktvnews

अमित शाह ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स के खतरे से सुरक्षित कर एक नशामुक्त भारत के निर्माण के प्रति कटिबद्ध है।

rktvnews

सारण:होली त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

नितिन गडकरी ने कहा कि हम बीओटी मॉडल को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे इसे निवेश के अनुकूल और निजी भागीदारी के लिए आकर्षक बनाया जा सके।

rktvnews

नारनौल:8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 हेतु खिलाड़ियों का प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 1 से 4 तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में।

rktvnews

Leave a Comment