RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गरीब,असहाय लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा दी गई: डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निःशुल्क जांच व दवा वितरण का कार्य आनंद हॉस्पिटल, रमना पकड़ी रोड, में डॉ के एन सिन्हा ,वरीय फिजिशियन सह पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,भोजपुर, वर्तमान जिलाध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।
डॉ सिन्हा ने बताया कि जो भी क्लीनिक में मरीज आए उनका निशुल्क जांच और उपलब्ध दवा भी दिया। उसके बाद स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करने सदर अस्पताल पहुंचे। वहां कैंप की तैयारी का जायज़ा लिए। कैंप शुरू ही होने वाला था। इसके बाद डॉ सिन्हा सदर प्रखंड , आरा के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां भी तैयारीयों का जायजा लिया एवं वहां भी यह विशेष सेवा शुरू होने वाला था जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आरा के बाद डॉ सिन्हा उदवंत नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में गए। पिएनिया ,स्वास्थ्य उपकेंद्र और हेल्थ अवेयरनेस सेंटर पर वहां की तैयारी एवं कार्यकलाप का जांच किया एवं वहां उपस्थित कई लोगों को निशुल्क जांच किये, सलाह दिए, एवं वहां उपलब्ध दवाइयां भी दी गई।
विदित हो कि 17 सितंबर से चलने वाले विशेष स्वास्थ्य शिविर पखवाड़े का आज पहला दिन, श्री विश्वकर्मा पूजा एवं प्रधानमंत्री के जन्मदिन, से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।डॉ सिन्हा ने बताया की अपने क्लीनिक एवं बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में भी कई निःशुल्क कैंप लगाए जाएंगे एवं पीड़ित मानवता की सेवा की जाएगी। क्षेत्र में हो रहे हैं विशेष चिकित्सा शिविरों की भी मुआयना व मॉनिटरिंग की जाएगी।

Related posts

भोजपुर जिला एड्स नियंत्रण इकाई द्वारा एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय संवेदीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत:संचारी रोग नियंन्त्रण / दस्तक अभियान की जिलाधिकारी ने अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

जब न्यायाधीश ही हत्यारों की अगुवाई करने लगे!

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:आगामी 09 मार्च 24 के लोक अदालत की सफलता को ले बैठक।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment