
आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के कार्यालय प्रकोष्ठ में “जिला जनता दरबार” का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 25 लोगों की समस्याओं को जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से सुना गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
