RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का दिया गया आश्वासन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )03 अक्टूबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मईया समान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यागजन हेतु ट्राई-साइकिल की मांग, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग व विद्यालय संचालन से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएं सहजता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार एवं शुक्रवार के अलावा भी आमजन अपनी समस्याओं को लेकर समाहरणालय आ सकते हैं, संबंधित विभाग को अपना आवेदन दे सकते हैं, उनके आवेदन का त्वरित निराकरण किया जायेगा। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जनता दरबार आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की वास्तविक समस्याओं को सुनना और उन्हें त्वरित समाधान प्रदान करना है। हमारा प्रयास है कि जिला प्रशासन हर नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुँचे और विश्वास का वातावरण बने।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी।

rktvnews

भारत और कतर ने ‘निवेश पर संयुक्त कार्यदल’ की प्रथम बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की।

rktvnews

राजस्थान विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन केन्द्र, यहां निवेश की अपार संभावनाएं, राज्य सरकार निवेशकों के लिए विभिन्न रियायतों का कर रही प्रावधान:मुख्यमंत्री

rktvnews

राजस्थान:कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री की चीन जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाना हमारा दायित्व : प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

Leave a Comment