RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

श्रीअन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता आयोजित!मोटे अनाज जीवन में औषधि से बेहतर:डॉ पीके द्विवेदी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 सितंबर।कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर आरा के द्वारा कोईलवर प्रखंड के खेसरहिया गांव में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के मध्य श्रीअन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी पटना से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर प्रज्ञा भदोरिया डॉ सुनीता सिंह निर्देशक सत्यार्थी फाऊंडेशन भोजपुर डॉ बृजेश कुमार सहायक निदेशक सदस्य जिला कृषि कार्यालय भोजपुर तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार चौधरी निर्णायक मंडल के रूप में सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम में 45 महिलाओं के द्वारा ज्वार बाजड़ा साँवा और टगुनी और रागी से बने खीर ठेकुआ दलिया नमकीन इडली पिठा और हलुवा तथा नमकीन जैसे विविध पकवान प्रतियोगिता में ले गए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर के हेड डॉक्टर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र मैं इन अनाजों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज इस प्रकार के अनाज हमारे जीवन के लिए औषधि से बेहतर है ।इनका प्रयोग करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।कोईलवर प्रखंड में इन श्रीअन्न की खेती वृहद स्तर पर हो रही है और आम जनों के द्वारा प्रयोग में लाया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि आज इस प्रतियोगिता में इतनी संख्या में महिलाओं ने अपने पकवानों के साथ भाग लिया । डॉ प्रज्ञा ने जानकारी दी कि आज पूरे विश्व में इसकी मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है और राष्ट्रीय स्वास्थ्य के लिए इनका बहुत बड़ा योगदान आने वाले समय में होने जा रहा है। शशि भूषण कुमार शशि कृषि वैज्ञानिक ने जानकारी दी की जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत कोइलवर प्रखंड के खेसरहिया पंचायत में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा विगत 3 वर्षों से बाजरे के ऊपर कई प्रकार के प्रयोग एवं प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं इसके काफी सुखद परिणाम आने शुरू हुए हैं । निर्णायक मंडल के द्वारा पांच महिलाओं का चयन पुरस्कार के लिए किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर श्रीमती विद्या रानी सिंह एवं इसके बाद संध्या देवी रंजू देवी सोनी कुमारी एवं बेगम हुस्न वालो का चयन हुआ जिन्हें प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डॉक्टर द्विवेदी ने जानकारी दिया के इस प्रकार के अभी दो कार्यक्रम अलग-अलग दो प्रखंडों में आयोजित किए जाएंगे एवं वहां से भी विजयी प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा इस प्रकार कुल 15 प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय पकवान प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Related posts

भोजपुर:गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ी जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में मचा रहे धमाल।

rktvnews

एयरपोर्ट निर्माण 16 माह में पूर्ण कर ग्वालियर ने तेजी से कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

rktvnews

आत्मनिर्भरता और एकीकृत लॉजिस्टिक्स के बल पर सभी क्षेत्रों में निर्णायक संयुक्त प्रतिक्रियाएं भविष्य के युद्धों में जीत की कुंजी होंगी: रण संवाद में सीडीएस

rktvnews

प्रधानमंत्री के आह्वान पर बड़हरा विधायक द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

rktvnews

पटना:इस्सयोग भवन में धूमधाम से मनाया गया बड़े भैया का 60 वाँ जन्मोत्सव।

rktvnews

अग्रणी महिला फिल्मकारों ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 में अपने संघर्ष और सफलताओं की कहानियां साझा की।

rktvnews

Leave a Comment