RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मां काली बखोरापुर वाली के दर्शन हेतु मंदिर में लाखों की भीड़ उमडती रही।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जनवरी।साल के प्रथम दिन मां वाली बखोरापुर वाली के दर्शन हेतु अपार भीड़ उमड़ती रही। मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा स्वयंसेवकों एवं सुरक्षा बलों के माध्यम से पहले से ही मंदिर से काफी दूर से लाइन को व्यवस्थित करने में सभी परेशान रहे। वैसे तो वहां प्रतिदिन भीड़ रहती है लेकिन इस खास मौके पर खास इंतजाम के बाद भी लंबी लाइन लगी रही।बिहार एवं भोजपुर का गौरव, अत्याधुनिक एवं आकर्षक समस्त सुविधाओं से युक्त “जय मां काली बखोरापुरवाली मंदिर ट्रस्ट, बखोरापुर,भोजपुर,बिहार” के सौजन्य से नववर्ष-2026 के शुभ अवसर पर संपूर्ण जिला, देश, राज्य से मां के दर्शन हेतु आने वाले लाखों भक्तों, पर्यटकों, नागरिकों के सुस्वागत के लिए मंदिर कार्यकारणी की एक विशेष बैठक मंदिर परिषद में अध्यक्ष एवं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, होटल मौर्या, पटना के बी.डी सिंह एवं मंदिर पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जिसमे निर्णय लिया गया कि मंदिर की सजावट, साउंड सिस्टम, भक्तों की पुरुष-महिला-बुजुर्गों की लाइन-पॉकेटमार-चोर-असामाजिक तत्वों की निगरानी-स्थानीय थाना-जिला पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग का सहयोग एवं अपने स्तर पर व्यवस्था हेतु वॉलेंटियर की व्यापक व्यवस्था के साथ मां की पिंड दर्शन, वीवीआईपी, वि.आई.पी दर्शन की व्यवस्था सुचारू रूप से किया जाए। प्रसाद वितरण की जाएं। केशोपुर-बखोरापुर मार्ग, बड़का लौहर बखोरापुर मार्ग, सरैया मार्ग से आने वाले वर्ष के प्रथम दिवस पर करीब 2-2.5 लाख लोगों को कतारबद्ध करने तथा वाहनों को सड़क किनारे पार्किंग की उचित व्यवस्था करने और अनुशासनहीनता, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासन से निवेदन किया गया। व्यवस्था निर्धारण के लिए मुख्य-सलाहकार डॉ लक्ष्मण तिवारी, उपाध्यक्ष मंगल सिंह, प्रशासक कंचन कुमार, सह-मुख्य-संरक्षक रविशंकर सिंह एवं कमल किशोर सिंह, मुख्य-संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, प्रशासक राजेश सिंह, प्रशासक जितेंद्र सिंह, दान केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र राय एवं उपेंद्र राय, मुख्य पुजारी विष्णु उपाध्याय, विशंभर बाबा, पप्पू बाबा, प्रशांत बाबा मुख्य भूमिका में रहें। संपूर्ण मंदिर भवनों को कलकत्ता से आए सजावट कर्ताओं ने खूबसूरत ढंग से साउंड सिस्टम और सजावट सामग्री से सजाया।

Related posts

बिहार:भोजपुर:तरारी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, कहा – एनडीए की लहर।

rktvnews

महाकुम्भ : श्रद्धालुओं के अमृत स्नान की लाइफ लाइन बने पीपे के पुल

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

झारखंड:शहरी मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: पटना प्रमंडल आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई नीलाम पत्र वाद की प्रगति पर समीक्षा।

rktvnews

रामनवमी में शांति और विधि व्यवस्था को ले भोजपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment