
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 नवंबर। मंगलवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित सभागार में किया गया। जिला पदाधिकारी ने नशा मुक्ति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को नशे की बुराइयों से दूर रखने हेतु सामूहिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने नशा छोड़ने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। साथ ही, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर जनसहभागिता, प्रेरक गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, सहायक समाहर्ता भोजपुर, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
