RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:Re-NEET (UG) परीक्षा–2026: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु प्रशासन सतर्क, धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )19 जून।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा *NEET (UG)–2026* के मद्देनज़र गढ़वा अनुमंडल प्रशासन ने उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के आदेश के आलोक में व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा *कुमार मयंक भूषण* ने परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यह परीक्षा दिनांक *21 जून 2026 (रविवार)* को अपराह्न *02:00 बजे से 05:15 बजे* तक आयोजित की जाएगी। गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र–राजकीय कृत गोविन्द +2 उच्च विद्यालय, श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा निर्धारित किए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के चारों ओर *200 मीटर की परिधि में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू* की गई है। यह आदेश परीक्षा दिवस पर *पूर्वाहन 06:00 बजे से अपराह्न 07:00 बजे तक* प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़-भाड़, सभा, प्रदर्शन या नारेबाजी की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाउडस्पीकर अथवा शोर उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि परीक्षार्थियों को शांत वातावरण मिल सके।

सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी व्यक्ति को हथियार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की सख्त मनाही रहेगी, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने कहा है कि जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधि के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

गढ़वा प्रशासन ने अभिभावकों, परीक्षार्थियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन करें और परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग प्रदान करें। प्रशासन को विश्वास है कि सभी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न होगी।

Related posts

राजस्थान:ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार करें कार्ययोजना : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाराजा कॉलेज में ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन।

rktvnews

पटनावासी सजग होकर मतदान करने का रिकॉर्ड करेंगे स्थापित:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

राष्ट्रपति ने प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड: स्वास्थ्य सचिव को रेजीडेंट डॉक्टर, नर्सों और महिला कर्मचारियों ने बांधी राखियां।

rktvnews

टर्की के माउंट अरारत की चोटी पर तिरंगा फहराने वाली पहली भारतीय बेटी बनी लक्ष्मी झा!पूरी चढ़ाई 41 घंटे में की पूरी।

rktvnews

Leave a Comment