RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:सेवा कुटीर सारण में आवासित लाभार्थी को 18 वर्ष बाद परिजनों से मिलाया गया।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)01 जनवरी।सारण सामाजिक न्याय एवं पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत सेवा कुटीर सारण में आवासित रोशन कुमार नामक लाभार्थी को आज लगभग 18 वर्ष बाद उसके परिजनों से सफलतापूर्वक मिलाया गया।
सेवा कुटीर में आवास के दौरान रोशन कुमार की पहचान, पृष्ठभूमि एवं परिजनों की खोज हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से अंततः उसके परिजनों का पता लगाया गया, जिसके पश्चात आज यह भावुक मिलन संभव हो सका।
इस अवसर पर परिजनों ने सेवा कुटीर सारण एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने वर्षों बाद अपने परिजन से मिलना उनके लिए अत्यंत भावनात्मक क्षण है।
सेवा कुटीर सारण द्वारा निराश्रित एवं भिक्षावृत्ति से जुड़े व्यक्तियों के पुनर्वास, संरक्षण एवं पारिवारिक पुनर्मिलन हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
इस मौके पर सहायक निदेशक, जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग राहुल कुमार,गृह अधीक्षक राकेश रंजन सिंह,क्षत्र समन्वयक अरुण कुमार, परामर्शदाता रजनीश कुमार व अन्य सभी कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

बड़हरा कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन ने खरीफ महा अभियान प्रचार रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, में 15 दिवसीय प्रोडक्शन-ओरिएंटेड ग्रीष्मकालीन “कुचिपुड़ी नृत्य कार्यशाला “ का उद्घाटन सम्पन्न।

rktvnews

उज्जैन:संभागायुक्त श्री गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का सन्देश दिया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के कार्यों की योजनाओं की कार्यान्वयन हेतु चयन कार्यों की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 138वीं जयंती।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण जिला शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment