RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:कानून व्यवस्था की आदर्श स्थिति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा दिए निर्देश।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 नवंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण की कार्यवाही की जाए। कानून व्यवस्था की जिले में अच्छी एवं आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर एसपी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार की रात्रि मुख्यमंत्री निवास प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, एस पी से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश

• अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता हो।

• पुलिस की नियमित गश्त होना चाहिए।

• किसानों को कहीं भी खाद की समस्या ना हो, उचित प्रबंधन करें। वितरण की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें। खाद लेने के लिए अधिक देर लाइन में लगने की नौबत ना आए, ऐसी व्यवस्था बनाएं। किसी किसान को दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

• अधिकांश जिलों में ठंड की अधिकता को देखते हुए जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाएं। गांवों से शहरों में या केंद्रों में खाद क्रय करने आए किसान बंधुओं के लिए भी शीतकाल से बचाव के आवश्यक उपाय करें।

Related posts

छत्तीसगढ़ : शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य :मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:01 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर जिला एड्स नियंत्रण इकाई द्वारा एचआईवी एड्स एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय संवेदीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:आरा जिला स्कूल के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की मांग, मुख्य सचिव को भेजा पत्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment