RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:एमपीईबी हॉस्पिटल पाली में रक्तदान शिविर संपन्न , 89 रक्तदाताओं का पंजीयन।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)24 जून।वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस की स्मृति में स्थानीय एमपीईबी हॉस्पिटल परिसर, पाली में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं महिला रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान कर रानी दुर्गावती के अद्वितीय साहस, त्याग एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
आयोजित रक्तदान शिविर में जिला रक्त केंद्र उमरिया की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर का संचालन आरोग्य भारती के संयुक्त संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें सभी रक्तदाताओं एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सराहनीय रही।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. के.सी. सोनी ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया। वहीं गोंडवाना सेवा समिति, बिरसिंहपुर पाली द्वारा डॉ. के.सी. सोनी, सिविल सर्जन उमरिया तथा वीरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं के साथ-साथ महिला रक्तदाताओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला। रक्तदान हेतु कुल 89 रक्तदाताओं का पंजीयन किया गया।
डॉ. के.सी. सोनी ने बताया कि शिविर से प्राप्त रक्त का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर सिकल सेल एनीमिया से पीडि़त रोगियों, थैलेसीमिया मरीजों तथा रक्त की कमी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के उपचार में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह में नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है, बल्कि इससे हृदय रोगों के जोखिम में कमी आती है तथा शरीर में नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया तेज होकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूती मिलती है।
शिविर के सफल आयोजन पर सभी सामाजिक संगठनों, रक्तदाताओं एवं जिला रक्त केंद्र की टीम को बधाई दी गई तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related posts

भोजपुर:भाजपा द्वारा सलेमपुर मंडल में बूथ सशक्तिकरण हेतु सांगठनिक बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:आम व खाश को नफरत व उन्माद तथा अपराध के खिलाफ अपनी आवाज करें बुलंद:कयामुद्दीन अंसारी

rktvnews

आरा रेल और आरपीएफ थाने ने संयुक्त विशेष जांच अभियान में हरियाणा के युवक को शराब के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

पटना:डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए रहा समर्पित : प्रो नीरज कुमार

rktvnews

चतरा:जल एवं मिट्टी संरक्षण के बारे में एक देश व्यापी “वाटरशेड यात्रा” अभियान के सफल आयोजन हेतु बैठक।

rktvnews

Leave a Comment