RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने ईटखोरी प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, राजकीय ईटखोरी महोत्सव स्थल का लिया जायजा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)01 जनवरी।उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज ईटखोरी प्रखंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुराने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निरीक्षण किया, जिसे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) अंतर्गत प्रसंस्करण इकाई के रूप में उपयोग किए जाने की योजना के तहत देखा गया।
इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा समीप स्थित निर्माणाधीन कौशल विकास केंद्र भवन का भी निरीक्षण किया गया तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आगामी फरवरी माह में 19, 20 एवं 21 फरवरी तीन दिवसीय आयोजित होने वाले राजकीय ईटखोरी महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने महोत्सव स्थल का भ्रमण किया एवं आयोजन से संबंधित आधारभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। नव वर्ष 2026 के अवसर पर उपायुक्त ने माँ भद्रकाली मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर जिलेवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की, तत्पश्चात चतरा के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर चतरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी ईटखोरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जेएसएलपीएस चतरा, गोपनीय प्रभारी चतरा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस ईटखोरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 16 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर:बिहार को ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन यूनिट , आरा की 6ठि वार्षिक आम सभा आयोजित।

rktvnews

गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने पितृपक्ष 2023 को ले विष्णुपद देवघाट का किया निरीक्षण।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

इंदौर:परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना ‘परिवार कनेक्ट’

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment