
RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)31 दिसंबर।पर्यटकों को आकर्षित करने एवं जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य से नव वर्ष के अवसर पर मसानजोर डैम, दुमका में स्काई लैंटर्न फेस्टिवल 2025 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला पर्यटन कार्यालय, दुमका द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आकाश में एक साथ छोड़े गए सैकड़ों स्काई लैंटर्न ने मसानजोर डैम के प्राकृतिक सौंदर्य को और भी मनोहारी बना दिया।
