RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : बाइक दुर्घटना मे दो बाइक सवार जख्मी।

अस्पताल मे इलाजरत दोनो जख्मी बाइक सवार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के एन एच 922 पर बिलौटी हाई स्कूल के पास बाइक दुर्घटना मे दो बाइक सवार जख्मी हो गये। बताया जाता है की भेड़ को बचाने के चक्कर मे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गये। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना के 112 नंबर मोबाइल वाहन इआरवी 19 के एएसआई सहदेव प्रसाद घटनास्थल पर पहुँच कर दोनों घायलों को चिकित्सा हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर लाये। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतू सदर अस्पताल, आरा भेज दिया गया। घायलों में पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के गोनमा गाँव के अर्जुन प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार (40 वर्ष) और सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के डोरीगंज निवासी विजय सिंह के पुत्र निरंजन कुमार (34 वर्ष) शामिल हैं। दोनों बक्सर स्थित व्यवहार न्यायालय मे कार्यरत हैं। दोनो बाइक से बक्सर से पटना लौट रहे थे कि बिलौटी गाँव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गये।

Related posts

मोतिहारी:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के 48 लाख लोगों को खिलाई जाएगी सर्वजन दवा : सिविल सर्जन

rktvnews

प्रधानमंत्री काहिरा में अल-हकीम मस्जिद गए।

rktvnews

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 150 यूनिट रक्त संग्रहित कर रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने पेश किया मिशाल:चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह

rktvnews

मौजूदा भूराजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को अगले कुछ वर्षों में ड्रोन विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनना होगा: रक्षा मंत्री का राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन 2026 में वक्तव्य

rktvnews

भोजपुर:खेल सामग्री के अभाव में प्रशिक्षण देने में हो रही है असुविधा: प्रशिक्षक रमेश यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment