RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:सरकारी होडिंगों पर निजी एवं राजनीतिक विषयों से संबंधित फ्लैक्स लगाना गैर कानूनी।

जांच अभियान के दौरान पकड़े जाने पर होगी विधि- सम्मत कार्रवाई:जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)15 जनवरी।सिवान जिला मुख्यालय, सिवान अनुमंडल एवं महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों, चौक- चौराहों पर बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सरकारी होडिंगों पर विभाग के द्वारा अनुमोदित फ्लैक्स के जरिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सिवान के द्वारा प्रदर्शित करवाई जाती है। ताकि आम- जनों को विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी सहज ढंग से हो सके और वे उन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
इधर प्रायः देखा जा रहा है कि सरकारी होर्डिंग पर लगाए गए महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित फ्लैक्सों के ऊपर निजी संस्थाओं एवं राजनीतिक विषयों से संबंधित फ्लैक्स को लगवाया जा रहा है। ऐसा करना गैरकानूनी है।
जिला पदाधिकारी सिवान के निर्देशानुसार जांच-अभियान के क्रम में ऐसे फ्लैक्स लगवाने वाले निजी संस्थान एवं राजनीतिक विषयों से संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि- सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इस तरह से गैर कानूनी ढंग से फ्लैक्स लगवाने पर महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार में अनावश्यक बाधा उत्पन्न हो रही है।
इस तरह के दुष्कृत्य को जिला प्रशासन, सिवान ने काफी गंभीरता से लिया है।
जिला प्रशासन ने इस प्रेस विज्ञप्ति के जरिए सरकारी होडिंगो पर वैसे सभी अवांछित फ्लैक्सों को लगवाने वाले निजी संस्थाओं के व्यक्ति एवं राजनीतिक विषयों से संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी है कि वे अविलंब अवांछित फ्लेक्सों को सरकारी होर्डिंगों से हटवा लें ।अन्यथा उनके विरुद्ध विधि- सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

चतरा:23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना।

rktvnews

भोजपुर: मगध एक्सप्रेस के एसी बोगी से विदेशी शराब को किया जप्त।

rktvnews

गढ़वा:डीडीसी ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment