RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नीट परीक्षा में धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध और पुतला दहन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जून।नीट परीक्षा में भयंकर धांधली और सरकार द्वारा उसकी लिपापोती के कोशिश के‌ विरोध में आम आदमी पार्टी भोजपुर के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जे पी स्मारक आरा पर विरोध‌ सभा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया।वक्ताओं ने कहा कि गुजरात और‌ बिहार के परीक्षा केंद्र पर सत्ता से जुड़े नेताओं के संरक्षण में नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ है और 23 लाख 30 हजार से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है ।उनके इस विश्वास को तोडा है कि वो मेहनत करके कोई परीक्षा पास कर सकते हैं। भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक की घटनायें होती है पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। आज पूरे देश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के संघर्ष में देश भर में आज विरोध कर एकजुटता दिखाई है और पार्टी की मांग है कि यह परीक्षा रद्द कर नये सिरे से पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा आयोजित हो। सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस मामले में गुमराह करने और लिपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि सबकुछ सपष्ट हो गया है। सभा में प्रो राजेन्द्र सिंह त्यागी, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद, महेंद्र शर्मा, कृष्ण मोहन ठाकुर, अमित कुमार सिंह, अंकित कुमार, प्रमोद कुमार, रूबी सिंह, दिनेश शर्मा और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

आरा के राम नवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए स्थानीय विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में इंडियन मेडिकल असोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन IMA नेटकॉन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहटा में किया मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की इकाईयों का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 1.73 करोड़ से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित, 7.43 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी -मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.29 करोड़ रजिस्ट्रेशन

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 34 अन्य बाढ प्रभावित विद्यालय बंद।

rktvnews

Leave a Comment