RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

डीजीजीआई गुरुग्राम के अधिकारियों ने 461 मुखौटा कंपनियों से जुड़े आईटीसी रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसके तहत 863 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था, 2 गिरफ्तार

नईं दिल्ली/16 जून।हाल ही में जीएसटी खुफिया महानिदेशालय की गुरुग्राम क्षेत्रीय इकाई ने 461 मुखौटा/फर्जी कंपनियों से जुड़े एक बड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें फर्जी तरीके से 863 करोड़ रुपये के आईटीसी को एक-दूसरे को दिया गया था। इस मामले में अब तक दो मुख्‍य गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
फर्जी मुखौटा कंपनियों के माध्यम से फर्जी आईटीसी को एक-दूसरे को देने के इस रैकेट का पता तब चला, जब खुफिया जानकारी के आधार पर इस मकसद से चलाए जा रहे एक गुप्त कार्यालय की तलाशी ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आदि जैसे दस्तावेजों की जाली/ नकली /फर्जी सॉफ्ट कॉपी इस गुप्त कार्यालय में जब्‍त किए गए लैपटॉप में पाई गई थीं, जिनका इस्तेमाल फर्जी मुखौटा कंपनियों को बनाने और संचालित करने के लिए किया गया था। इस कार्यालय से जब्त किए गए लैपटॉप, उपकरणों की फॉरेंसिक जांच से अंतत: 461 फर्जी कंपनियों से जुड़ी 863 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी का पता चला, और दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि फर्जी आईटीसी क्रेडिट अंततः अत्यधिक टैक्‍स चोरी वाले धातु/लौह और इस्पात क्षेत्र में पहुंच गया है।

Related posts

भोजपुर:भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सहयोग करना चाहिए : रंजीत कुमार

rktvnews

परीक्षा के विधि व्यवस्था हेतु जिला समाहरणालय परिसर में बैठक।

rktvnews

भोपाल:साहित्यकार प्रो.डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल की किताबों का विमोचन समारोह।

rktvnews

राघवेंद्र सिंह खरवार ने असहायों और गरीबों के बीच मनाया विजयादशमी का त्योहार!प्रजा खुश तो राम खुश: खरवार

rktvnews

श्री राजेश कुमार सिंह ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया

rktvnews

भोजपुर: लोजपा(रा) ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment