
RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)28 दिसंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार शनिवार की रात्रि को उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने देवघर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर असहाय, भूमिहीन, दिव्यांग, रिक्शावाले, फुटपाथ पर सो रहे लोगो व जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान भीआईपी चौक, बरमसिया चौक, टॉवर चौक, बाजला चौक, सुभाष चौक, शनि मंदिर, पुराना बस स्टैंड एवं बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन पर कम्बल वितरण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ठंड के प्रति लोगों को सचेत कर ठंढ से बचने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की सलाह दी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।
