RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने EVM डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) का किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई।आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह के द्वारा EVM डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (EDC) का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।इस सेंटर के माध्यम से आम मतदाता EVM और VVPAT के संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा स्वयं मॉक वोट डालकर इसकी प्रक्रिया को समझ सकेंगे। प्रत्येक दिन मॉक वोट डालने वाले मतदाताओं का विवरण संधारित किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार यह सेंटर बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा की तिथि तक कार्यरत रहेगा।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, आरा सदर सहित समाहरणालय भोजपुर एवं अनुमंडल कार्यालय के कर्मीगण उपस्थित रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने जमशेदपुर के जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह को सम्बोधित किया।

rktvnews

लोहिया स्वच्छ अभियान और ग्रामीण आवास योजना संबंधी उपविकास आयुक्त भोजपुर ने की बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:मिशन दक्ष के अंतर्गत जिले के 135 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित ।

rktvnews

मध्य प्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

“चूल्हे से चाँद तक” : चूल्हे की आँच से चाँद की कविता तक की यात्रा।

rktvnews

महाराजा कॉलेज में तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहें: प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment