
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 सितंबर। शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर जिला इकाई की एक टीम ने नाव से बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा जिलाध्यक्ष वीरबल यादव के नेतृत्व में किया।
राजद नेताओं ने नेकनाम टोला कुटिया, जीवा राय के टोला, शालिग्राम सिंह के टोला सहित कई अन्य गांवों का दौरा कर वस्तु स्तिथि को जाना और जरूरतमंदों को आर्थिक मदद भी की। इस दौरान उन्होंने बांध पर चल रहे सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया। वहां शरण लिए लोगो से उनके समस्याओं को पूछा और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी ली। प्रभावित लोगों ने बताया की सरकारी राहत कार्यों में काफी लापरवाही है।
जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा की अधिकांश गांव बाढ़ के चपेट में बुरी तरह से है। जीवन यापन और आवागमन प्रभावित है।जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत के नाम पर समुचित व्यवस्था नहीं है सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।
वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ राजद नेता हाकिम प्रसाद ने भी प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत के नाम पर चलाए जा रहे कार्यों में लापरवाही और अभाव बताया। उन्होंने कहा की जिन लोगो को राहत की आवश्यकता है उनके पास राहत पहुंच ही नहीं रहा है। प्रशासन से उन्होंने आग्रह किया है की प्रभावित लोगो को चिन्हित कर उनके लिए व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
राजद नेता रामबाबू सिंह ने कहा की सामुदायिक किचन की संख्या बढ़ाने, सुखा भोजन का पैकेट वितरण करने की भी आवश्यकता है। गरीबों के बीच त्रिपाल का आभाव है। बाढ से प्रभावित पशुओं के चारे का घोर संकट पर भी चिंता जताई।
छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राजद के भोजपुर जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में छात्रों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूल बंद हो गए हैं।जिसमें उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए। दौरा करने के बाद प्रखंड कार्यालय में अंचलाधिकारी के साथ बैठक कर बाढ़ राहत की समीक्षा करते हुए उचित निर्देश दिया।राजद शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, उपाध्यक्ष मो. एकराम आलम, वरिष्ठ नेता हाकिम प्रसाद, रामबाबू सिंह, सचिव राजेश आजाद पासवान, प्रवक्ता आलोक रंजन, धनजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राय शामिल थे।
