RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा:जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवादा द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया।

नवादा/बिहार 04 नवंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवादा ने आज ईवीएम वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वेयर हाउस की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा से संबंधित, सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देश दिये। जिला पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को बिजली की व्यवस्था शुव्यवस्थित करने का निर्देश दिये।
इस अवसर पर दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, महेष कुमार पासवान उप निर्वाचन पदाधिकारी, कल्याण आनन्द डीएसपी मुख्यालय के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

rktvnews

5 नवंबर को आयोजित होगा निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की जन्‍मशती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गिरीडीह:“ नो हेलमेट नो पेट्रोल”, नो सीटबेल्ट नो फ्यूल”

rktvnews

भोपाल:3056 एलपीजी सिलेण्डर जब्त और 9 मामलों में एफआईआर की गई दर्ज : खाद्य मंत्री

rktvnews

Leave a Comment