RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सुपौल:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एम0सी0एम0सी0 कोषांग की बैठक।

RKTV NEWS/सुपौल (बिहार)30 मार्च।आज कौशल कुमार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में एम0सी0एम0सी0 कोषांग, सुपौल की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, सुपौल, डी0 आई0ओ0, सुपौल, मीडिया कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।
1. सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सदस्य सचिव एम०सी०एम०सी० कोषांग, सुपौल-सह-जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल को आवश्यकतानुसार कोषांग के बैनर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
2. सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के लिए एवं गतिविधियों के नियमित अनुश्रवण के लिए सदस्य डी०आई०ओ०, सुपौल को निदेश दिया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक चीज प्रसारित नहीं हो इसका भी नियमित ध्यान रखना है।
3. विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा निदेश दिया गया कि विज्ञापनों के प्रमाणीकरण हेतु अनुरोध प्राप्त होने पर तुरन्त अग्रेतर कार्रवाई की जाय।
4. पम्पलेट/पोस्टर / हैंडविल एवं अन्य प्रचार सामाग्री पर प्रकाशक का नाम और पता स्पष्ट रहने का निदेश स्थानीय सामाचार पत्रों में प्रकाशित किये जाने का निदेश भी दिया गया।

Related posts

जिलाधिकारी ने एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का किया निरीक्षण,प्लांट की गुणवत्ता को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!प्लांट की क्षमता का नहीं हो रहा बेहतर उपयोग।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री प्रखण्ड परिवहन योजना को लेकर हुई बैठक, 27 दिसम्बर तक कर सकते है आवेदन।

rktvnews

जमशेदपुर:व्यय प्रेक्षकों ने बैंकों के जिला समन्वयक के साथ की बैठक, संदिग्ध लेनदेन या बड़े ट्रांजेक्शन रिपोर्ट करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बिहार को भाजपाई बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा: स्वदेश भट्टाचार्य

rktvnews

पटना:आपदा प्रबंधन हेतु 523 पंचायतों के ग्रामीण स्वास्थ्य समन्वयकों का एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दुमका परामर्श एवं खरीदार–विक्रेता बैठक ने कृषि और ग्रामीण आजीविका के लिए जलवायु-सहिष्णु मार्ग तैयार किया।

rktvnews

Leave a Comment