RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने गिरिडीह बस स्टैंड के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )27 दिसंबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को गिरिडीह बस स्टैंड के पास जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार के द्वारा वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जिसमें ब्लैक स्पॉट, प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनो पर ऑनस्पॉट नियमानुकूल कार्रवाई की गई एवं साथ ही सभी को जागरूक भी की गई कि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है। इस दौरान नो एंट्री जोन, हेलमेट, सीटबेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के दौरान 40 से अधिक नो एंट्री जोन में वाहन चलाते पकड़े गए, जिनमें 30 बिना हेलमेट और 10 नो एंट्री जोन में ड्राइविंग करते हुए वाहन चालकों से लगभग 70,000 हजार जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने आमजनों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। ऐसे में अपने परिवार के साथ दूसरों की सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने, सीटबेल्ट/हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और पैदल चलने वालों की भी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Related posts

भोजपुर:बड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

भारत को मिली ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान’ की अध्यक्षता।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सतत विकास और ऊर्जा परिवर्तन पर जी-20 सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

कर्नाटक के हम्पी में आयोजित संस्कृति मंत्रालय की जी-20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक का उद्घाटन सत्र आज

rktvnews

भोजपुर:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अगस्त 25

rktvnews

Leave a Comment