RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:देवी ज्वालामालिनी एवं देवी सिद्धयानी मां का हुआ भव्य श्रृंगार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 सितंबर। मंगलवार को भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में चंद्रप्रभु मंदिर में विराजमान देवी ज्वालामालिनी मां का एवं भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में विराजमान देवी सिद्धयानी मां का श्रृंगार, गोद भराई का भव्य आयोजन हुआ। चंद्रप्रभु मंदिर में द्वितीय तिथि की श्रृंगारकर्ता भारती-रजत कुमार जैन एवं जल मंदिर में श्रृंगारकर्ता मधु-अरुण कुमार जैन सपरिवार थे। देवी मां की गोद भराई के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल थे। संध्या समय में मंगल आरती, भजन, कलाकारों के द्वारा भक्ति संगीत, डांडिया, नृत्य की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। जल मंदिर प्रांगण में सृष्टि जैन, वीरा जैन, अभिना जैन, दर्शिका जैन की भाव भक्ति नृत्य की प्रस्तुति हुई। नेहा जैन, पूजा जैन, दीप्ति जैन, रोली जैन, अंजू जैन, निधि जैन, पायल जैन, कोमल जैन, श्रृति जैन एवं अन्य के द्वारा डांडिया एवं गरबा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, जल मंदिर संयोजक मनोज कुमार जैन, आशीष जैन, अलका जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

Related posts

गोपालगंज:उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बिहार राज्य गोपालगंज होते हुए सीतामढ़ी तक फोर लेन राम जानकी मार्ग का होगा निर्माण।

rktvnews

15 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

वैशाली:13, 14 एवं 15 फरवरी को थानों पर कैंप लगाकर किया जाएगा आर्म्स सत्यापन:जिलाधिकारी

rktvnews

दुर्ग : आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल एवं ढाबों तथा मुख्य मार्गों में किया जा रहा जाँच।

rktvnews

18 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

महादेव हनुमान मंदिर द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित!भीषण ठंडक में निर्धनों में कंबल बांटना सराहनीय कार्य:प्रसिद्ध फिजिशियन डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment