RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर विधायक ने पुण्य तिथि कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा।

पुण्यतिथि कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते विधायक राकेश रंजन ओझा व अन्य

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा) 4 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान मे 12 फरवरी को भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व विशेश्वर ओझा के होने वाले 10 वीं पुण्य तिथि कार्यक्रम का जायजा लेने पहुँचे विधायक राकेश रंजन ओझा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से चल रही तैयारी की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कार्यक्रम 11: 30 बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि पुण्य तिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर मे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा स्व विशेश्वर ओझा के समर्थक एवं चाहने वाले बिहार, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश के कई गणमान्य लोग भी शामिल होगें। स्व विशेश्वर ओझा के नही रहने के बाद यह पहला मौका है जब उनके बेटे राकेश रंजन ओझा बतौर विधायक इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वीर विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक राकेश रंजन ओझा, ट्रस्ट के सचिव सुमन राय, शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, मंटू दूबे, विन्ध्याचल जयसवाल, शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, मोहन पांडे, बमविजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

विभिन्न तरीकों से होगा सावन में वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार!न्यास ने आरतीयों और अनुष्ठानों के शुल्कों का किया निर्धारण।

rktvnews

बिहार: इसरो के सहयोग से आपदाओं से और मजबूती से लड़ेगा बिहार।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत 78 शिक्षा सेवक एवं 40 तालिमी मरकज के रिक्त पदों पर कराया जाएगा नियोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

हैरिटेज निगम में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट गारंटी कार्ड योजना शिविर 29 जुलाई तक 50,000 रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण पाने का सुनहरा मौका।

rktvnews

Leave a Comment