RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया अनुमंडलीय अस्पताल ,डुमरी का निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरीडीह (झारखंड)27 दिसंबर।स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था को सुनिश्चित कराने एवं जिले में कुपोषण की समस्या को खत्म करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए है ।इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल ,डुमरी का निरीक्षण किया गया जिसमें विशेष रूप से कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, पोषण आहार, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निदेशित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की पहचान की जाए और समय पर उन्हें MTC (कुपोषण उपचार केंद्र) केंद्र में पहुंचाया जाए इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। महिला पर्यवेक्षक गंभीरता से कार्य करें।
निरीक्षण में बच्चों के लिए निर्धारित आहार चार्ट, नियमित स्वास्थ्य जांच, वजन मापन एवं देखभाल व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही केंद्र में स्वच्छता बनाए रखने, माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने तथा समय-समय पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रोस्टर पंजी की भी जांच की एवं कहा कि स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।सभी स्वास्थ्य कर्मी इसका विशेष रूप से ध्यान रखेंगे ।एवं जिम्मेवारी के साथ कार्य करेंगे।

Related posts

भोजपुर:मंत्री डॉ०प्रमोद कुमार ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक,दिए कई निर्देश।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर मानव संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: तापा एकादश को वॉक ओवर,शाहाबाद हीरोज सेमी फाइनल में पहुंची।

rktvnews

23 फरवरी को खुलेगा क्लीन मैक्स एनवीरो एनर्जी सोलूशन्स लिमिटेड का आईपीओ, प्राइस बैंड 1,000 से 1,053 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय।

rktvnews

भोपाल:प्रकृति मित्र बनकर धरती माता का आंगन हरा-भरा रखने के लिए लगायें पेड़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सनातन धर्म में मोक्षदायिनी नदी के रूप में विश्व विख्यात निरंजना नदी का अस्तित्व संकट में है: सांसद

rktvnews

Leave a Comment