RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने संथाल परगना के चयनित प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)26 दिसंबर।प्रमंडल स्तर पर संपन्न युवा महोत्सव में चयनित संथाल परगना के प्रतिभागियों को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुमका समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने चयनित प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि संथाल की भूमि सदैव से युवाओं के शौर्य, पराक्रम एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिभागी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संथाल परगना एवं जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर से किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी भाषण, लोकगीत, लोकनृत्य, पेंटिंग एवं कविता लेखन जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगे राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, दुमका एवं जिला खेल पदाधिकारी ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्ड्रीक की माँ के श्राद्धकर्म में हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मौसम विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के लिए 4000 संतो को किया गया है आमंत्रित: चंपत राय

rktvnews

दरभंगा:जिले में एल.पी.जी. गैस को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

आइएमसी का सेमिनार बिहटा में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment