RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:डूबने से दो की मौत, एक शव बरामद! दूसरे की खोज जारी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 नवम्बर। भोजपुर जिला के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चंदा गाँव के पास पानी में डूबने से एक व्यक्ति और एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों मे विवेक  राम (10 वर्ष) और घूरबिरन राम (30 वर्ष) शामिल हैं। दोनों खरौनी गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। घटना से मृतकों के घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने एसडीआरएफ की टीम को लगाकर शव की खोजबीन शुरू कराई। घूरबिरन राम का शव बरामद कर लिया गया जिसे पुलिस ने परिजनों के साथ अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। विवेक राम का शव बरामद नहीं किया जा सका है। रात होने के कारण शव खोजने का काम बंद कर दिया गया। सोमवार को पुन: शव खोजने का काम शुरू किया जायेगा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 24

rktvnews

एनटीपीसी ने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता

rktvnews

रोहतास: जिलापदाधिकारी उदिता सिंह ने किया मतदान,आमजनों से की अपील।

rktvnews

लक्ष्मण शाहाबादी:भोजपुरी के बेजोड़ गीतकार ।जन्मदिवस पर विशेष

rktvnews

भोजपुर: जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम को ले की गई छापेमारी,50 लाख का लगाया अर्थ दंड।

rktvnews

राजा हो तो राम जैसा : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment