RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:साहित्य में समाहित है पूरा ब्रह्मांड : मंत्री संजय टाइगर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 दिसंबर। गुरुवार को प्रेरणा फाउंडेशन के द्वारा एक शाम अटल के नाम सह कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर, आरा नगर के मेयर इंदु कुमारी, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र पालित , प्रेम रंजन चतुर्वेदी, कौशल विद्यार्थी, मिथिलेश पांडेय, सोना लाल प्रेरणा फाउंडेशन के फाउंडर भुवन पांडेय एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री छोटू सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण प्रेरणा फाउंडेशन के फाउंडर भुवन पांडेय,अध्यक्षता डॉ नरेंद्र पालित ने किया। इन्होंने बताया कि यह कवि सम्मेलन एक महान शख्सियत की याद में किया गया, युवा कवियों ने अपनी भाव अंजलि में एक कविता पाठ करके माहौल को खुशनुमा बनाया। कवि की भावनाएं समाज को सदियों सदियों तक संदेश देते रहती हैं। प्रेरणा फाउंडेशन के सभी सदस्य की भूमिका सराहनीय है। श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर ने बताया कि प्रेरणा फाउंडेशन के सभी सदस्य कार्यक्रम के माध्यम से समाज और युवाओं को जोड़ने का काम ही केवल नहीं किया बल्कि इनमें साहित्यिक चेतना और अपने कविता के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जागरण का काम किया। यह आयोजन देश रत्न पूर्व प्रधानमंत्री कवि लेखक और विश्व प्रसिद्ध वाचक और सर्वमान्य नेता अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर याद किया गया।श्रद्धेय अटल जी को नमन किया गया।साहित्य में पूरा ब्रह्मांड समाहित है जिसको विश्व मंच पर अटल बिहारी वाजपेई ने अपने वक्तृत्व कला से सिद्ध किया।कार्यक्रम संचालन अंशु मिश्रा की एवं कवि का संचालन गुड्डू ओझा ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन निखिल राज ने किया।
कार्यक्रम प्रायोजक बबलू सिंह बादल विराट रहे कवियों में गुड्डू ओझा दीपक सिंह निकुंभ जयमंगल मिश्र – हिंदी कविता,भास्कर राय – वीर रस अमन भदौरिया – ग़ज़लअंकित मौर्य – ग़ज़ल आशुतोष पथिक – भोजपुरी कविता अभिषेक भोजपुरिया – कविता (भोजपूरी) प्रियंका पाण्डे – श्रृंगार ,पाठक आशीष विलोम – ग़ज़ल व आशीष उपाध्याय रूपेंद्र मिश्र पवन सत्यार्थी आदि की सफल प्रस्तुति हुई।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की हुई कार्रवाई।

rktvnews

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में लगातार बढ़ रहे ठंड को देखते हुए जरूरतमंद, गरीबों एवं असहाय लागों के बीच किया जा रहा है कंबल का वितरण।

rktvnews

भारत ने डोमिनिकन गणराज्य के साथ व्यापार और वाणिज्य के बारे में अपने पहले द्विपक्षीय संस्थागत तंत्र की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की संगीनी टीम ने सहायकों के साथ मिलकर सिरोही एवं जालोर ज़िलों में 650 से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सफलता के साथ किया कार्य।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment