RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजधानी रांची को क्राइम कैपिटल बनने से रोके मुख्य्मंत्री : प्रतुल शाह देव

24 घंटे के भीतर रांची में 5 बड़ी वारदात।

गिरती हुई विधि व्यवस्था को सुधारने के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)30 मई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर राजधानी की गिरती हुई विधि व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने कहा कि अभी रांची के एक बहुचर्चित बार में डीजे हत्याकांड की गूंज धीमी भी नहीं हुई थी कि 24 घंटे के भीतर रांची में पांच अलग-अलग वारदातों ने पुलिस की कलई खोल दी। ऐसा लगता अपराधी में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है।
नामकुम में सरहद पर ड्यूटी कर रहे एक सैनिक की पत्नी से सामूहिक बलात्कार होने का जघन्य वारदात होता है।सरहद की रक्षा कर रहे जवान की पत्नी की इज्जत की रक्षा भी ये जंग लगा सिस्टम नहीं कर पाया।मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर नक्सलियों के द्वारा एक कंटेनर को आग लगाकर एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया जाता है।प्रतुल ने कहा राजधानी रांची में ब्राउन शुगर का व्यापार भी धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस इक्का-दुक्का गिरफ्तारियां कर रही है लेकिन सरगना तक नहीं पहुंच पा रही। इसके अतिरिक्त आज सुखदेव नगर थाना अंतर्गत बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे हैं एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए की लूट हो गई।इन चार बड़ी घटनाओं के बाद सुखदेव नगर में घटी ₹10,000 कैश और 2 लाख के गहने की चोरी तो छोटी घटना हो जाती है।
प्रतुल ने मुख्य्मंत्री से कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया।प्रतुल ने कहा कि राजधानी वासी हकलान है।सरकार का इकबाल को कायम कीजिए मुख्यमंत्री जी। पुलिस के खुफिया तंत्र को मजबूत कीजिए। प्रो एक्टिव पुलिसिंग शुरू हो। प्रतुल ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बने की अपराधी किसी घटना को अंजाम देने से पहले 10 बार सोचने को विवश हो जाए।

Related posts

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालय हुए बंद।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: महाराज जरासंध जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

AIMIM नेता आरिफ जमाल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उदभेदन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चक्रवात “रेमल” के प्रभाव की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:बसंत पंचमी महोत्सव 2026 का हुआ सफल आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment