RK TV News
खबरें
Breaking News

दानापुर: नवाब आलम निर्देशित “विदेशीया” नाट्य की हुई प्रस्तुति।

सूत्रधार के बैनर तले रंग उर्वशी फाउंडेशन के कलाकारों ने दी प्रस्तुति।

RKTV NEWS/दानापुर (पटना)23 दिसंबर।भिखारी ठाकुर जयंती के उपलक्ष्य पर रविवार को खगौल के बालिका विद्यालय में रंग उर्वशी फाउंडेशन के कलाकारों ने सूत्रधार के बैनर तले नवाब आलम के निर्देशन में नाटक विदेशीया की प्रस्तुति की। समारोह का उद्घाटन वरुण सिंह एवं जाने माने रंगकर्मि मिथलेश सिंह ने किया।रंग उर्वशी फाउंडेशन आरा के कलाकारों द्वारा “विदेशिया” नाटक की नवाब आलम के निर्देशन में की गई मनोरम प्रस्तुति पर संस्था एवं कलाकारों को भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
नाट्य प्रस्तुति परिकल्पना अंबुज कुमार एवं साधना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
“विदेशिया ” की प्रस्तुति में मुख्य भूमिकाओं में साधना श्रीवास्तव (प्यारी धनिया),शालिनी श्रीवास्तव(सुंदरी)अनिल सिंह(सूत्रधार) चैतन्य निर्भय (विदेशी) अंबुज प्रकाश (बटोही ) सुंदरम(सूत्रधार)कुणाल(देवर) शगुन(बच्चा) आदि रहे।
नाट्य में संगीत के रूप में नाल पर कुमार नरेंद्र,पूजा राज, झाल पर आशीष ,कमलेश व्यास की जुगलबंदी ने दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया।
नाट्य संयोजन करते हुए जीशान आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति की और दर्शकों की वाहवाही बटोरी।

 

 

Related posts

देहरादून: राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

पटना:अन्याय है याचना करने वाले को उसकी भाषा में न्याय का न मिलना : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर : महिलाओं व बहनों ने किया गणेश चतुर्थी व बहुला व्रत।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:सेतु आयोग ने मुख्यमंत्री को नगर निकायों के सशक्तिकरण की दिशा में गहन विश्लेषण आधारित रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

Leave a Comment