RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की उपायुक्त की समीक्षा

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखण्ड)13 जून।जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला मत्स्य पदाधिकारी अरूप कुमार चौधरी के द्वारा उपायुक्त को वित्तीय वर्ष 2024- 25 में स्वीकृत योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसके उपरांत उनके द्वारा केज कल्चर विस्तार एवं केज रीमॉडलिं, फीड बेस्ड फिशरीज, समेकित मत्स्य पालन, तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार, मत्स्य प्रसार प्रशिक्षण एवं अनुसंधान योजना, मत्स्य विपणन योजना के तहत अब तक हुए कार्य के संबंध में भी जानकारी दी गई इस संबंध में उपायुक्त ने जिले में मत्स्य पालन हेतु बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक लोगों को लाभ देकर स्वावलंबी बनाने एवं आत्मनिर्भर करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिले में वृहद रूप से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त ने बैठक के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को मत्स्य पालन हेतु योजना चिन्हित करने एवं रोजगार हेतु बढ़ावा के दिशा में किए जाने वाले कार्यों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 का आगाज,जिला के सनदिया पंचायत से आज।

rktvnews

भारतीय नौसेना का वार्षिक मरम्मत सम्मेलन (एआरसी 24) और वार्षिक बुनियादी ढांचा सम्मेलन (एआईसी 24)

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता सूचना पर्ची का सम्मानपूर्वक वितरण जारी!पहली बार मतदाताओं को दी जा रही क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर:SIR प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी,मृत व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज, जिन्दा के नाम कटे :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

कृषि क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्बन बाजार के लिए रूपरेखा और कृषि वानिकी नर्सरी के मान्यता प्रोटोकॉल का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment