RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डाक्टर के नकाब खींचे जाने की घटना के खिलाफ ऐपवा का राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत आरा में विरोध मार्च।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 दिसंबर।नकाब खींचने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला डॉक्टर से माफी मांगने के सवाल पर आरा में ऐपवा ने विरोध मार्च निकाला!
यह विरोध मार्च पूर्वी नवादा से निकलकर बस स्टैंड में पहुंचकर सभा तब्दील हो गया!
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर किसी स्त्री के कपड़े खींचना मर्यादा और इंसाफ का उल्लंघन है हिंदू-मुस्लिम या किसी भी धर्म के महिलाओं के मर्यादा पर चोट पहुंचाना संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है!अपनी मर्जी के कपड़े पहनना महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है!
उन्होंने आगे कहा कि गिरिराज सिंह जैसे नफरती समाज के लिए कलंक हैं!मुख्यमंत्री द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना हर स्त्री का अपमान है!महिला बुर्का,साड़ी,जींस,स्कर्ट या अपनी पसंद का कुछ भी पहने हर स्त्री का सम्मान करना चाहिए!
ऐपवा डॉक्टर नुसरत परवीन के साथ हैं!महिला डॉक्टर का नकाब खींचने वाले मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए!बिहार की महिलाएं इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी!
कार्यक्रम का नेतृत्व ऐपवा आरा नगर सचिव संगीता सिंह,नगर कमेटी सदस्य कलावती देवी,पुष्पा देवी,ज्ञान्ती देवी,गायत्री देवी पिंकी देवी,गीता देवी,बसंती देवी किया!

Related posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल!छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठकों की मानदेय में प्रतिमाह 3000 रूपए की वृद्धि को मिली स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर : महिलाओं व बहनों ने किया गणेश चतुर्थी व बहुला व्रत।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का किया उद्धघाटन।

rktvnews

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम भोजपुर जिला मे व्यापक रूप से किया जाएगा :दुर्गा राज

rktvnews

भारतीय रेलवे अपने मिशन शत-प्रतिशत विद्युतीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

rktvnews

Leave a Comment