RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)18 दिसंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से साक्ष्य संग्रहण एवं अपराध के अनुसंधान में सहायता हेतु 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने फॉरेंसिक वाहनों को रवाना करने के पूर्व वाहनों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से ही विधि व्यवस्था के संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित किया गया, इसके लिए कई काम किये गये। अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गयी। आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए 34 नये मोबाईल फोरेंसिक वाहनों का लोकार्पण किया गया है। ये सभी वाहन आधुनिक जांच उपकरणों से युक्त हैं। इन वाहनों की मदद से अपराध के घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल जांच शुरू की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई अपराध होने पर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजना पड़ता था। इसमें काफी समय लगता था और विलम्ब होने के कारण पीड़ित परिवारों में असंतोष रहता था। अब मोबाईल टीम घटना स्थल पर ही जांच शुरू कर देगी जिससे काफी सुविधा होगी।

Related posts

भोजपुर:नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नथमलपुर बना विजेता।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर अहम बैठक हुई।

rktvnews

राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

सिवान: डीएम ने कड़ाके की ठंड में गरीबों और असहायों को दी राहत,कंबलों का किया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment