RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:कृषि उन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )16 दिसम्बर।नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान (कृषि) अंतर्गत कृषि उन्नति योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री योजना के दरभंगा जिला में प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ अपर समाहर्ता राजस्व, दरभंगा मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सिद्धार्थ सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के कर-कमलों द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों का फार्मर आईडी तैयार करने की प्रक्रिया को सुचारू पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लागू करना है, ताकि जिले के सभी पात्र किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ ससमय मिल सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार तथा कॉमन सर्विस सेंटर के कर्मियों ने भाग लिया।
जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है।
फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने के उपरांत किसान न केवल पीएम किसान निधि, बल्कि विभिन्न कृषि योजनाओं,अनुदान तथा बैंकों से मिलने वाले लाभ भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु किसानों को निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने होंगे आधार कार्ड,मोबाइल नंबर,एलपीसी (लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट),भूमि से संबंधित दस्तावेज,जैसे जमाबंदी एवं रसीद कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा किसानों का ई-केवाईसी किया जाएगा।
कमलेश कुमार उप परियोजना निदेशक आत्मा मृत्युजंय चौबे अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
बताया गया कि फार्मर आईडी निर्माण हेतु राजस्व ग्रामवार विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
अपर समाहर्ता राजस्व ने अपने संबोधन में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गंभीरता एवं समन्वय के साथ सफल बनाएं तथा किसानों को इसकी महत्ता के प्रति जागरूक करें।
संयुक्त निदेशक शस्य दरभंगा प्रमंडल दरभंगा संजय नाथ तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान को किसी प्रकार की समस्या न हो,ससमय फार्मर रजिस्ट्री हो सुनिश्चित करेंगे।
उप निदेशक जनसंपर्क ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के किसानों को लोक कल्याणकारी योजना का लाभ देने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।
किसान अन्नदाता को इसके लिए भटकना नहीं पड़े। किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही,कल्याणकारी योजना का लाभ ससमय मिल जाए संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। आज इस प्रशिक्षण सत्र में नीरज कुमार झा उपनिदेशक उद्यान,अंचलाधिकारी,किसान सलाहकार,राजस्व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:सचिव ने मंडल कारा दरभंगा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण।

rktvnews

सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24

rktvnews

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए सुझाव लेने हेतु राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों (विधानसभा युक्त) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में पैथोलॉजिकल कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment