RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण।

कार्यक्रम को सूचारू रुप से सफल बनाने हेतु संयोजक और सह संयोजक की घोषणा।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)27 जून।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक बैठक की गई। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जून से 06 जुलाई तक बूथ स्तर तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत बैठक कर कार्यक्रम मे तेजी लाने हेतु जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा विधानसभावार संयोजक और सह संयोजक मनोनीत किया गया।
जिलाध्यक्ष ने श्रीभगवान सिंह को कार्यक्रम हेतु जिला संयोजक और आनन्द कुमार एवं रामसागर राय को जिला सह संयोजक बनाया।
शाहपुर विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक दीपक सिंह,सहसंयोजक रमेश कुमार सुदामा जी,आरा विधानसभा कार्यक्रम संयोजक राजकुमार कुशवाहा, सहसंयोजक अजय सिंह,संदेश विधानसभा कार्यक्रम संयोजक रामदिनेश यादव,सहसंयोजक शालिनी सिंह,अगिआँव विधानसभा कार्यक्रम संयोजक वंदना राजवंशी, सहसंयोजक सियाराम सिंह,जगदीशपुर विधानसभा कार्यक्रम संयोजक सुषुमलता कुशवाहा, सहसंयोजक दीनबंधु पांडेय,बड़हरा विधानसभा कार्यक्रम संयोजक शैलेश कुमार गुड्डू और सहसंयोजक हरेराम चंद्रवंशी और तरारी विधानसभा के लिए कार्यक्रम संयोजक विद्यासागर पांडेय ,सहसंयोजक भरत राय के नाम की घोषणा की गई।
बैठक के बाद जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे जिला कार्यालय परिसर मे वृक्षारोपण कर एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम भाजपा प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम समस्त बिहार के बूथ स्तर तक चल रहा है। भारतीय जनता भोजपुर द्वारा पूर्व महामंत्री श्रीभगवान सिंह के देखरेख मे यह कार्यक्रम भोजपुर जिला मे चल रहा है।आज कार्यक्रम मे तेजी लाने और सफल बनाने के लिए विधानसभा संयोजक और सहसंयोजक की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम मानवता और जैविक जीवन के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।भोजपुर जिला के सभी बूथो पर प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा कम से कम एक वृक्ष लगाया जाएगा।साथ ही लोगो को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य एक पेड़ का मनुष्य के जीवन मे महत्व से सभी को अवगत कराना है,जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओ द्वारा प्रचार-प्रसार कर बताया जाएगा।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी,जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, कार्यक्रम संयोजक श्रीभगवान सिंह,रामदिनेश यादव,राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, शालीनी सिंह,निशांत सिंह सेंगर,रामसागर राय,आनंद कुमार पर्यावरण प्रेमी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

खुशियों की दास्तां – फसल बदली तो संजीव की जिंदगी भी बदल गई!

rktvnews

समान नागरिक संहिता के मामले को उछालने के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिंन्दुओं में साम्प्रदायिक भावना फैलाकर वोट बैंक बनाने की है मंशा: सत्य नारायण मदन

rktvnews

भोजपुर : आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई की मौत दूसरा भाई बाल बाल बचा।

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप कोषांग व बूथ अवेयरनेस कमेटी की हुई बैठक।

rktvnews

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मार्लेस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

rktvnews

गिरीडीह:जनता दरबार में उपायुक्त, ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment