RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:सचिव ने मंडल कारा दरभंगा का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)10 जुलाई।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने मंगलवार को मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण किया।
कारा में महिला वार्ड सहित सभी वार्डो का बारी बारी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के जुवेनाइल आरोपी के बारे मे भी पूछताछ किया गया। सचिव श्री देव ने कहा कि विचाराधीन बंदियों या कोई भी बंदी जिसे विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो आवेदन जेल लीगल एड क्लिनिक के जरिए भेजा जाए।
उन्होंने कारा स्थित जेल लीगल एड क्लिनिक के पंजियों का निरीक्षण कर जेल विजीटिंग अधिवक्ता एवं जेल पीएलवी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावे जेल अस्पताल, पाकशाला, पेयजल आदि की सुविधाओं की भी जाँच की गई।
जेल में विचाराधीन बंदियों को विधिक सेवा मुहैया कराने के लिए वर्ष का द्वितीय कैम्पेन चलाया गया है जिसके बारे में भी सचिव ने विस्तृत जानकारी दी।
मौके जेल विजीटिंग अधिवक्ता , मंडल कारा उपाधीक्षक, आदि मौजूद थे।

Related posts

भारतीय सेना ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

rktvnews

‘नारी शक्ति’ पर जोर, केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण की घोषणा की।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी बने बिहार प्रदेश जद (यू०) का प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य।

rktvnews

दरभंगा:भूकम्प सुरक्षा सप्ताह के तहत क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment