RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जरूरतमंदों की आवश्यकताएं सरकार की प्राथमिकता : डीएम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के तीसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। स्वागत करते हुए पद्मश्री डाॅ भीम सिंह भवेश ने कहा कि टूर्नामेंट के जरिए मुसहर समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद मजबूत हो रही है। उद्घाटनकर्ता संजय कुमार सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि मुसहर समाज के युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच भी बन गया है। मैंने देखा कि खिलाड़ियों में खेलने का हुनर के साथ जीतने का जुनून भी है। सभी खिलाडियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भीम सिंह भवेष एकलब्यों को पहचान दिला रहे हैं। उनका यह अभियान अन्य राज्यों तक जाएगा। जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि जिले में महादलित के उत्थान के लिए कई तरीके की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी काफी संजीदगी के तहत अभियान में लगे हैं। पुलिस अधीक्षक राज ने इनके खेल कौषल की सराहना की। मेयर इंदु देवी ने कहा कि निगम क्षेत्र में इनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उप विकास आयुक्त गंुजन सिंह ने जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलायी जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दीं। ‘गोल‘ संस्थान के निदेशक विपिन कुमार सिंह ने कहा कि पहली बार ऐसा आयोजन देख रहा हॅू। इस समाज के बच्चों को पढ़ने-लिखने यानी इंजीनियर और डॉक्टर बनने की तैयारी के लिए मेरे स्तर से जो भी मदद चाहिए, मैं दूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ समाज का भी दायित्व है कि इन्हें मुख्य धारा में षामिल करने का प्रयास करें। धन्यवाद ज्ञापन नई आषा के वरीय सदस्य बबन सिंह ने किया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सीबीसी, पटना द्वारा जागरूकता अभियान के दूसरे दिन केंद्रिय योजनाओं पर आधारित क्विज और परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, ईडी ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

चतरा:नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहा नशामुक्ति का संदेश।

rktvnews

सांसद पंचायत एम्बुलेंस सेवा’’ के तहत संचालित होने वाले एम्बुलेंस के परिचालन की उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी द्वारा की गई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment