RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बी.एस.डीएवी. में मनाया गया दशहरा पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम!बच्चों को अपनी पौराणिक-सांस्कृतिक परंपरा का ज्ञान होना चाहिए : नीशू जायसवाल

आरा/भोजपुर 16 अक्टूबर।स्थानीय बी.एस.डीएवी. प.स्कूल, मील रोड में आज दशहरा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने जहाँ रामायण के अलग-अलग पात्रों के वेष में लोगों को रिझाया , वहीं गरवा, डांडिया और बंगाली नृत्य से छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक वैविध्य को अभिव्यक्त कर सबका ध्यान खींचा।
कार्यक्रम का खास आकर्षण रामायण की संक्षिप्त प्रस्तुति रही। इस प्रस्तुति विशेष में बच्चों ने धनुष यज्ञ, सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध, हनुमान द्वारा सीता की खोज, राम-रावण युद्ध आदि दृश्यों के सहारे संक्षिप्त रामायण को प्रस्तुत कर सबको अभिभूत कर दिया। इस प्रस्तुति से बच्चों तथा अभिभावकों ने खूब आनंद उठाया । पूरा परिसर क्षणभर के लिए भक्तिमय हो उठा। राम की भूमिका में आर्यन, रावण की भूमिका में अमन और हनुमान की भूमिका में ऋषिकेश ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।
इस अवसर प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने सभी बच्चों और अभिभावकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दी। प्रधानाचार्या ने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार हमें एकता के सूत्र में बाँधे रखते हैं और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में भी सहयोगी होते हैं। बच्चों को अपने पौराणिक-सांस्कृतिक परंपराओं का ज्ञान होना चाहिए। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से उन्हें अपसंस्कृति से बचाये रखने में सहयोगी होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वर्णिका और समृद्धि ने किया।

Related posts

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

rktvnews

हर तीसरा भारतीय फैटी लीवर से प्रभावित है, यह मधुमेह और चयापचय (मेटाबॉलिक) विकारों का कारण : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संग गेम चेंजर योजनाओं को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

महाराजा कॉलेज एनएसएस इकाई का विशेष सात दिनों का आवासीय शिविर का हुआ समापन!गांव में शिक्षा,स्वास्थ्य,साक्षरता, शौचालय आदि का विकास अवलोकन करने की जरूरत:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:टीबी मुक्‍त अभियान को लेकर केंद्रीय टीम ने की जिला यक्ष्मा केंद्र व स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल।

rktvnews

नवादा:सरकारी राशि पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का: डीएम आशुतोष कुमार वर्मा।

rktvnews

Leave a Comment