RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बागपत जिला कारागार का औचक निरीक्षण।

बंदियों की मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर सुधार बिंदुओं के तत्काल अनुपालन के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)12 दिसंबर। गुरुवार को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार, जिलाधिकारी अस्मिता लाल तथा पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा जिला कारागार बागपत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने विभिन्न बैरकों, अस्पताल, पाकशाला, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कैमरा प्रणाली की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा पुरुष एवं महिला बैरकों में बंदियों की स्थिति, आवासीय सुविधा, शौचालय एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बैरकों में स्वच्छता एवं सफाई की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था निर्बाध रूप से उपलब्ध रहे।
अस्पताल वार्ड के अवलोकन में जिला जज द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निर्देशित किया गया कि जिन बंदियों को निरंतर चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता है, उन्हें अस्पताल वार्ड में स्थानांतरित कर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा दवाइयों एवं आवश्यक मेडिकल सामग्री का उचित भंडारण सुनिश्चित किया जाए।
पाकशाला (किचन) का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था एवं स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो तथा रसोई क्षेत्र की सफाई निर्धारित मानकों के अनुसार हो।
सीसीटीवी कैमरा प्रणाली की कार्यप्रणाली की टीम द्वारा समीक्षा की गई। सभी कैमरे संचालित पाए गए। एसपी ने जेल सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि कैमरों की नियमित निगरानी एवं उपकरणों की समय-समय पर तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कुछ बंदियों द्वारा अपनी समस्याएँ रखी गईं। जिन बंदियों के पास निजी अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, उनके संबंध में जिला जज द्वारा यह निर्देश दिया गया कि आवश्यकता अनुसार सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाएँ।
इसके अतिरिक्त निरीक्षण दल ने सुरक्षा तैनाती, गार्ड ड्यूटी रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मेडिकल रजिस्टर एवं मेस रजिस्टर की भी जांच की। एसपी ने निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्था प्रभावी रूप से जारी रहे। निरीक्षण के उपरांत संबंधित अधिकारियों को जो सुधारात्मक बिंदु चिन्हित हुए, उनके लिए तत्काल अनुपालन के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर :लोक अधिकार रक्षक (आर्यभट्ट) के बैनर तले एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कृषि भवन, नई दिल्ली में प्रेसवार्ता।

rktvnews

राजस्थान:अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में राज्य के लोक कलाकारों ने समा बांधा।

rktvnews

नारनौल:पीएम व सीएम 6 को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लखपति दीदी महासम्मेलन को करेंगे संबोधित!कार्यक्रम की तैयारी के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

किशनगंज में ईद मिलन समारोह में शामिल हुए प्रशांत किशोर, कहा- नीतीश कुमार सिर्फ मुखौटा हैं, सरकार अमित शाह और उनके अधिकारी चला रहे हैं।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओलावृष्टि से हुई फसलक्षति से प्रभावित किसानों को अविलम्ब मुआवजा राशि प्रदान करने के लिए 23 करोड रु० अग्रिम के तौर पर स्वीकृत किये।

rktvnews

Leave a Comment