RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह के स्मृति में तोरण द्वार का उनके पैतृक गांव जगदीशपुर के बहुआरा में किया उद्घाटन।

तोरण द्वार का उद्धघाटन करते पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

RKTV NEWS/अनिल सिंह,02 मई।भारतीय जनसंघ काल से ही सक्रिय अपने अंतिम सांस तक भाजपा का झंडा बुलंद करने वाले वरिष्ठ नेता स्व. बिन्देश्वरी सिंह की याद मे उनके पैतृक गाँव जगदीशपुर के बहुआरा मे बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा तोरण द्वार का उद्धघाटन किया गया। उक्त अवसर पर विधानपरिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह,प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर,भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी,मिथलेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्मृतिद्वार उद्घाटन उपरांत बहुआरा गाँव मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहाँ कि स्वर्गीय विंदेश्वरी सिंह जी की स्मृति मे आज तोरणद्वार का उद्घाटन उनके द्वारा निष्ठापूर्वक किए गए कार्य के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।उनके द्वारा कंधे पर पार्टी का झंडा लेकर किए कार्य से हम सबको प्रेरणा मिलती है कि बिना कोई पद प्राप्त किए कैसे पार्टी का कार्य किया जा सकता है। वे दिल्ली तक एक लंबे डंडे मे पार्टी का झंडा लगाकर कार्यक्रमो मे पहुंच जाते थे।भारतीय जनता पार्टी अपने निःस्वार्थ कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। ऐसे कार्यकताओं के बल पर ही हमने देश के 13 राज्यो मे सरकार बनाए है।दूसरे दलो से भाजपा को अलग पहचान दिलवाने मे निःस्वार्थ कार्यकताओं का ही अहम योगदान है।
कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन नेताओं ने अपने भाजपा नेता को याद करते हुए उनसे सीख लेने की बात कही।उन्होने कहा कि ऐसे कार्यकता की याद मे बना स्मृतिद्वार हमे हमेशा कार्यकताओं को ऊँचा स्थान देने की याद दिलाता रहेगा और हमे उससे प्रेरणा मिलती रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व. विंदेश्वरी सिंह के पौत्र अभिमन्यु सिंह और संचालन प्रहलाद राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सह जिला परिषद सदस्य पुनम कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम मे नयका टोला मंडल अध्यक्ष विवेक कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,अखिलानंद ओझा, प्रेम पंकज ललन,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,विजय कुमार सिंह,जगदीशपुर नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,लव पांडेय,विभु जैन,रमेश कुमार कर्ण,ओंकार पांडेय, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता शामिल थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के आगमन पर भोजपुर जिला के प्रवेश द्वार कोईलवर मे कोईलवर नगर मंडल के अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज ललन,अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रितु राज,कोईलवर द. अध्यक्ष वीणा गुप्ता, उतरी मंडल अध्यक्ष पिंटु कुशवाहा, हरेराम चंद्रवंशी, निशांत सिंह सेंगर ने फूल माला के साथ स्वागत किया। धोबीघटवा मोड़ पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव,अखिलानंद ओझा, जिला महामंत्री राकेश सिंह आदि ,जीरो माइल मोड़ पर डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व मे राम दिनेश यादव, जिला ईपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष बिभु जैन,आदित्य सिंह आदि और भाजपा नेता अजय कुमार राणा के नेतृत्व मे दर्जनो कार्यकताओं ने अपने नेता का स्वागत किया। हरिगांव मे इसाढी मंडल अध्यक्ष विकास स़िह,संतोष केशरी और इसाढी मे जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा,श्रीमंत नारायण के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकताओं ने स्वागत किया।

Related posts

राष्ट्रपति ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

दरभंगा:प्रशासन चला गाँव अभियान के तहत कई पंचायतों एवं गाँवों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल ट्रस्ट,आरा के तत्वावधान में मनी पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे की जयंती।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के दृष्टिगत कुमाऊं मंडल के जिलों की समीक्षा की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेतिया में हुआ भव्य योग सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

राजस्थान घुमंतू समुदाय नीति हेतु राष्ट्रीय परामर्श समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment