RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी का संदेश लेकर लखनऊ में गूँजेंगे अमन और शिवम।

राज्य स्तरीय विकसित भारत चैलेंज हेतु चयनित हुए युवा, फाइनल राउंड में प्रधानमंत्री से मिलने का मौका।

13 दिसंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में बागपत का नाम रोशन करेंगे युवा अमन और शिवम।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)12 दिसंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग- राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवाओं के चयन हेतु माय भारत प्लेटफॉर्म पर आयोजित विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ और फिर निबंध लेखन में लाखों प्रतिभागियों के बीच टॉप प्रतिभागियों में चुने गए जनपद बागपत से दो होनहार युवाओ में ट्यौढी के अमन कुमार और मविकलाँ निवासी शिवम का चयन हुआ है जो 13 दिसंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में विजन डेक प्रतियोगिता में अपने विचार रखेंगे और जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
माय भारत के जिला युवा अधिकारी डॉ योगेश कुमार ने दोनों युवाओं को बधाई दी और बताया कि प्रदेश स्तर पर आयोजित विजन डेक प्रतियोगिता से चयन उपरांत नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग- राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में शामिल होने का अवसर मिलेगा जहां चुनिंदा युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश विदेश की बड़ी हस्तियों के समक्ष अपने विचार रखेंगे। अमन कुमार के विजन डेक का विषय ‘विकसित भारत के लिए लोकतंत्र व शासन में युवा भागीदारी’ निर्धारित है जिसमें वह स्वयं के बागपत प्रशासन संग स्वयंसेवी अनुभवों और विकास में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता को रेखांकित कर प्रस्तुतीकरण देंगे। वहीं शिवम का विषय ‘विकसित भारत के लिए भारत की सॉफ्ट पावर, सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक प्रभाव’ निर्धारित है जिसमें वह प्राचीन भारत से जुड़े वैश्विक उन्नति और आधुनिक दुनिया से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। दोनों युवाओं के चयन पर माय भारत स्वयंसेवकों ने खुशी जताई।
इससे पूर्व अमन कुमार 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बागपत का सफल प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि शिवम उत्तर प्रदेश विधानमंडल में आयोजित राज्य युवा संसद में बागपत की आवाज़ बन चुके हैं। दोनों युवाओं की यह उपलब्धि न केवल जनपद के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि यह भी प्रमाण है कि बागपत का युवा अब राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान लगातार मजबूत कर रहा है।

Related posts

आर के सिंह को हर जाति वर्ग का मिल रहा अपार समर्थन : अधिवक्ता तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

व्यंग्य:गोडसे को आने दो🤪

rktvnews

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारत के लोकपाल में गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर:चौराई मुसहर टोली में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान का किया गया आयोजन।

rktvnews

आदर्श शिक्षक: धर्मदेव सिंह

rktvnews

Leave a Comment